फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। पुलिस ने किशोरी को फुसला कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी कंवाली गांव निवासी सूरज को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 31 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी कि वह रात को परिवार सहित खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठे तो उनकी नाबालिग बेटी लापता थी। उन्होंने कंवाली गांव के युवक सूरज पर बेटी को बहकाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग को बरामद किया और उससे दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं को भी जोड़ दिया था। वहीं अब मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें