फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत में पिता-पुत्र की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Mon, 24 Nov 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 15: मुठभेड़ में ढेर आरोपी शुभम। फाइल फोटो)
विज्ञापन
खरखौदा । पिता-पुत्र की हत्या के आरोपी करनाल के छापर निवासी शुभम को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास गोपालपुर से आईएमटी की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस के साथ आरोपियों की मुठभेड़ हुई थी। घटना के समय शुभम का साथी मनीष भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने बताया कि गोपालपुर गांव के मोहित और उसके पिता धर्मवीर की 24 अक्तूबर को शुभम ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोहित और धर्मवीर पर गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या का केस चल रहा था। तारीख पर कोर्ट जाते समय पिता-पुत्र की हत्या की गई थी।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारोपी गोपालपुर में आईएमटी मार्ग पर केएमपी एक्सप्रेसवे के आस-पास हैं। इसके बाद स्पेशल यूनिट एंटी गैंगस्टर के इंचार्ज अजय धनखड़ और सीआईए-वन इंचार्ज बीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। मौके पर आरोपी बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों की चलाई गोली दोनों टीमों प्रभारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगीं। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शुभम घायल हो गया। हालांकि, उसका साथी मनीष भाग निकला। पुलिस ने शुभम को गंभीर हालत में खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर कलां रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, मुठभेड़ की सूचना पर डीसीपी नरेंद्र कादियान, आतंकवाद निरोधक दस्ता, हरियाणा प्रभारी एसीपी अजीत सिंह, एसीपी राजदीप मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
-पिता-पुत्र की निर्मम हत्या के दो आरोपियों के बारे में इनपुट मिला था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक आरोपी की मौत हुई है। दूसरे की पहचान हो गई है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-ममता सिंह, पुलिस आयुक्त सोनीपत।

फोटो : 15: मुठभेड़ में ढेर आरोपी शुभम। फाइल फोटो)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें