फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हत्या, हत्या की कोशिश व चोरी का आरोपी अवैध हथियार सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट वेस्ट टीम ने हत्या, हत्या की कोशिश व चोरी के मामले में आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव भावड़ निवासी आशीष उर्फ साहिल है। पुलिस टीम गांव घड़वाल के बस स्टैंड पर गश्त पर थी।
विज्ञापन

टीम को सूचना मिली की आशीष उर्फ साहिल अवैध हथियार लेकर गांव भावड़ से घड़वाल की तरफ पैदल आ रहा है। इसके बाद पुलिस नहर पुल के पास पहुंची तो वहां पुलिस को देखकर आशीष खेतों की तरफ जाने लगता। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से देशी पिस्तौल व कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ भिवानी जिले के जुई कलां थाना में हत्या, दिल्ली रोहिणी के क्राइम ब्रांच थाना में हत्या की कोशिश, नरेला थाना में आर्म्स एक्ट व जींद के जुलाना थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें