फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में आठ साल पहले ट्रैक्टर लूट के बाद हत्या करने का आरोपी 10000 रुपये का इनामी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो : 11 : हत्या व लूट के मामले में आरोपी इनामी बदमाश एसटीएफ टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
एसटीएफ सोनीपत की टीम ने लूट और हत्या की दो वारदात में वांछित 10000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर मध्यप्रदेश में छिपा था। एसटीएफ ने उसे बहालगढ़ चौक से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह किसी वारदात करने की फिराक में था। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ सोनीपत प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि एसटीएफ की टीम बागपत रोड बहालगढ में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि 10000 रुपये का इनामी बदमाश यूपी के जिला बागपत के गांव शाहपुर बड़ौली का श्याम किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर एसटीएफ ने उसको दबोच लिया। सतीश देशवाल ने बताया कि श्याम ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2006 में पलवल के गांव चांदहट में एक किसान का ट्रैक्टर लूट लिया था। उसके बाद किसान की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया था। उसके गिरोह ने दूसरी घटना भी वर्ष 2012 में पलवल में की थी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर किसान लीली का ट्रैक्टर लूट लिया था। उसने ट्रैक्टर को स्टार्ट करने के हैंडिल से सिर कुचलकर किसान की हत्या कर दी थी। इस घटना का मुकदमा थाना सदर पलवल में दर्ज किया गया था। न्यायालय ने इस मामले में वर्ष 2012 में उसको फरार आरोपी घोषित किया था। पुलिस ने उस पर 10000 रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ ने इस गैंग के सदस्य राधे निवासी बागपत उत्तर प्रदेश को पिछले साल गिरफ्तार कर लिया था। इसके गिरोह में कुल पांच सदस्य थे। श्याम की शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसका गिरोह ट्रैक्टर लूट और हत्या की छह से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है। वह ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश में क्रेशर चलाने वालों को बेचते थे। जहां पर उसकी पहचान करना आसान नहीं होता था। एसटीएफ ने उसको न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उससे गिरोह के सदस्यों व लूट की अन्य वारदात के बारे में पूछताछ की जाएगी। वारदात करने के बाद वह मध्य प्रदेश में जाकर छिप जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें