फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा ने सत्ता के लालच में देवीलाल की नीतियों को भाजपा के सामने गिरवी रखा : अभय चौटाला

विज्ञापन
बरोदा में लोगों के बीच पहुंचे इनेलो विधायक अभय चौटाला - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा कि जिस तरह से किसानों ने प्रदेश में सड़कों को जाम किया है, उससे सरकार को सबक लेना चाहिए और कृषि विधेयकों को लागू नहीं करना चाहिए। अभय चौटाला ने जजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों व देवीलाल की नीतियों की बात करने वालों ने सत्ता के लालच में देवीलाल की नीतियों को भाजपा के सामने गिरवी रख दिया है। वहीं अभय चौटाला ने साफ कहा कि अगर किसानों पर मुकदमे दर्ज हुए तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन

इनेलो विधायक अभय चौटाला सोमवार को बरोदा हलके के गांवों में दौरा कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में भी इन विधेयकों को पास करने की कोशिश की गई थी, लेकिन लोकसभा व राज्यसभा में विरोध होने के बाद वापस लिया गया था। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस विधेयक के खिलाफ लोकसभा में वोटिंग करने की बजाय सरकार की मदद करके सहमति बनाकर बाहर हो गई। कहा कि कांग्रेस पहले इस बिल को लेकर सहमति बनाती है और उसके बाद में किसान हितैषी होने का नाटक करती है। कहा कि सड़क जाम में किसान हितैषी बनकर पहुंचे कांग्रेसी सही मायने में किसान हितैषी होते तो इस विधेयक के प्रति अपनी असहमति जताते हुए उसे पास नहीं होने देते। उन्होंने कहा कि जजपा इस समय भाजपा की गोद में बैठी है और बरोदा के उपचुनाव में भाजपा व दोगुला चेहरा रखने वालों को जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें