फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवाहिता को फंदे पर लटका कर मारने का आरोप, छह नामजद

Wed, 22 Nov 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप के फ्लैट में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। उसके भाई ने सीआरपीएफ जवान अपने जीजा और उसके परिजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के बवाना के पास स्थित गांव दरियापुर कलां निवासी सुमित ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनकी बहन पूनम की शादी वर्ष 2009 में गांव प्रीतमपुर निवासी सीआरपीएफ में सिपाही संदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से उनका जीजा संदीप उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। उनकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। इसके चलते उसकी बहन कई साल तक मायके में रही थी। बाद में ससुराल वाले उसे लेकर गए थे। एक साल पहले भी उनकी बहन को पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया था। उनका जीजा अब खेवड़ा स्थित कैंप के फ्लैट में रहता है। सुमित का आरोप है कि 20 नवंबर को उसके जीजा संदीप ने दो लाख रुपये की मांग को लेकर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था। मैसेज भेजने के बाद आधा घंटा बाद उसने फोन कॉल कर बताया कि पूनम की मौत हो गई है। वह तुरंत खेवड़ा पहुंचे। वहां पर उनकी बहन पंखे पर फंदे से लटकी मिली। देखकर लग रहा था कि बहन की मारपीट कर हत्या की गई है। उसके बाद उसे फंदे पर लटकाया गया है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में सुमित के बयान पर उसके बहनोई समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है। बहालगढ़ थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा की मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें