फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी मौजम नगर निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण ने 1 सितंबर 2025 को राई थाने में शिकायत दी थी कि नीरज 2 अगस्त को उनकी बेटी को अगवा कर बाइक पर लेकर हरसाना गांव की ओर ले गया है। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की तलाश की मगर उसका पता नहीं चला।
इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर उसका मेडिकल करवाया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धारा भी जोड़ दी। अब पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें