फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टाेलकर्मी को अगवा कर पिटाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना पुलिस ने अगवा कर पिटाई करने व मोबाइल छीनने के आरोपी रोहतक के गांव अटायल निवासी प्रवीन उर्फ मांडू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव ककराेई निवासी सचिन ने बताया कि बताया कि वह झरोठ टोल प्लाजा पर नौकरी करते हैं। 25 जनवरी को टोल पर्ची को लेकर उनकी ट्रक चालक से कहासुनी हो गई थी। बाद में समझौता हो गया था मगर शाम चार बजे जब वह घर लौट रहा था तो ट्रक चालक आशीष उर्फ भोला अपने तीन साथियों के साथ कार में आया और रास्ता रोककर उनकी पिटाई की। जबरन कार में डालकर मोबाइल छीन लिया। कुछ दूरी पर जाकर उन्हें नीचे फेंक दिया। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें