फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Mon, 19 Jan 2026 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र में युवती को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत ने पेश किया। आरोपी सुमित को वहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बहालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव की 18 वर्षीय युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह 16 जनवरी को सोनीपत के आईटीआई चौक पर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही सुमित, नीरज व मोहित कार में वहां आए और लिफ्ट देने की बात कही।
बहालगढ़ से खेवड़ा की ओर जाते समय आरोपियों ने रास्ते में शराब खरीद कर पी। बाद में खेवड़ा के पास सुनसान मार्ग पर कार ले जाकर उसे जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवती को गांव के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश व दिल्ली में भी दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें