फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 44 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Thu, 28 Aug 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर थाना बड़ी की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गन्नौर के वार्ड 5 के महादेव नगर की रहे वाली 74 वर्षीय प्रेमलता ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर इकराम और तीन अन्य ने मिलकर उनके साथ 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़िता ने कहा कि 15 जनवरी को इकराम ने महिलाओं के साथ मिलकर उन्हें गन्नौर के बड़ौत गांव में 163 वर्ग गज का प्लॉट बेचने का एग्रीमेंट कराया था। प्लॉट की मालकिन दो महिलाएं थीं।
इस दौरान उनके पति वेदपाल ने 36.61 लाख रुपये नगद, 3 लाख रुपये का चेक तथा पहले से दिए गए 4.40 लाख रुपये सहित कुल 44.01 लाख रुपये उनको दे दिए। प्रेमलता का आरोप है कि रजिस्ट्री कराने का आश्वासन देने के बावजूद आरोपी टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव के चलते उनके पति की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान मार्च 2025 में उनका निधन हो गया। बाद में पता चला कि आरोपियों ने प्लॉट को लेकर अन्य व्यक्ति से भी इकरारनामा किया है। उनके बेटे से धोखे से ओटीपी लेकर फर्जी स्टांप पेपर निकलवाए हैं।
पीड़िता ने आरोपियों पर धमकाने और पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी इकराम सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें