फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीपीएल प्लाॅट को दोबारा बेचकर धोखाधड़ी करने का आरोप

Fri, 20 Feb 2026 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। गांव राठधना में बीपीएल परिवार को घर बनाने के लिए मिले प्लॉट को दो बार बेचने का मामला सामने आया है जबकि प्लॉट की बिक्री नहीं हो सकती है। शिकायत पर थाना सेक्टर-27 पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
राठधना की रहने वाली रीता ने पुलिस को बताया कि उनके पति अनिल कुमार ने 19 जून 2017 को गांव की ही राजन से 7.50 लाख रुपये में 100 गज का प्लाॅट खरीदा था। उस पर उनका कब्जा था। बाद में गांव की ही अनीता और उसके बेटों विकास व सूरज ने षड्यंत्र कर उसी प्लॉट की रजिस्ट्री सुशीला के नाम करवा दी। इसको लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने जांच करवाई तो जिला राजस्व अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में प्लाॅट की बिक्री को ही अवैध बताया। जांच में सामने आया कि वर्ष 2011 में सरकार ने अनुसूचित जाति व बीपीएल परिवार को घर बनाने के उद्देश्य से प्लाॅट आवंटित किया था। शर्तों के अनुसार 20 वर्ष तक प्लॉट की बिक्री नहीं की जा सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें