फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी थे कुशल रणनीतिकार : सुभाष

Fri, 20 Feb 2026 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
कुलपति एवं कुलसचिव के साथ नेट–जेआरएफ उत्तीर्ण छात्राएं। फोटो प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। पुरानी सब्जी मंडी के पास शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में पार्क सुधार सभा के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओबीसी रोडवेज कर्मचारी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष योगी रहे। योगी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महान योद्धा और कुशल रणनीतिकार थे। वे धर्म और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। शिवाजी महाराज ने अपने प्रशासनिक कौशल से सुशासन की मजबूत नींव रखी। लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना की।जयंती समारोह की अध्यक्षता पार्क सुधार सभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश मेहता ने की। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज महान राष्ट्र नायक थे। कार्यक्रम में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने मार्गदर्शन किया। इस मौके पर पूर्ण खंडेलवाल, गोविंद मनचंदा, अजय शर्मा, विकास कश्यप, हाली जैन और नारायण सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें