फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर हमले का आरोप, चार नामजद

Thu, 17 Jul 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव थाना कलां के तहत एक घर में घुसकर व्यक्ति पर हमला करने और घर से बाहर निकालकर पीटने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हुई किसी बात को लेकर कहासुनी में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

थाना कलां निवासी जोगिंद्र ने बताया कि रात में वह घर में लेटे हुए थे। इसी दौरान जगबीर अपने दोनों बेटों व भाई के साथ लाठी व फरसे लेकर उनके घर में घुस आया। वह कुछ कर पाते इससे पहले ही चारों ने उनके ऊपर हमला कर दिया।
आरोपी उन्हें उठाकर गली में ले गए और फरसे से वार किया जिससे उनके सिर में चोट आई। अंगुलियां भी टूट गईं। जोगिंद्र ने कहा कि हमले के दौरान उनके पिता बचाने के लिए आए तो उन्हें भी धक्का देकर पीछे कर दिया गया।
विज्ञापन

जब शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी उन्हें जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें