फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जेवरों की नीलामी का झांसा दे 7.80 लाख की ठगी का आरोप

Sun, 04 Jan 2026 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में पीड़ित के कंगन की सुनार के पास ले जाकर कराई गई जांच का रिकार्ड। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। एक निजी बैंक में सोने के जेवरों की नीलामी का झांसा देकर 7 लाख 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। झज्जर जिले के गांव आसौदा टोडरान निवासी देवेंद्र की शिकायत पर खरखौदा थाने की पुलिस ने दो बैंक कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

देवेंद्र ने बताया कि 21 नवंबर 2025 को उनके पास हसनगढ़ के योगेश का फोन आया। खुद को बैंककर्मी बता रहे योगेश ने कहा कि बैंक में सोने की ज्वैलरी की नीलामी हो रही है। यह करीब 2.50 लाख रुपये में मिल सकती है।
योगेश के बुलाने पर देवेंद्र खरखौदा आए तो थाना चौक के पास एक पिज्जा प्वाइंट पर कथित बैंक कर्मचारी ज्योति से मिलवाया। उसने भरोसा दिलाया कि वही बैंक से ज्वैलरी छुड़वाकर देगी। किसी और से बात न की जाए।
विज्ञापन

सुरक्षा के तौर पर उसने आईसीआईसीआई बैंक खरखौदा शाखा के दो चेक दिए और 2.50 लाख रुपये लेकर चली गई। कुछ वक्त बाद उसने चार कड़े दिए और कहा कि 10 दिन में पैसे लौटाकर कड़े वापस ले लेगी। 25 नवंबर को एक बार फिर 5.30 लाख रुपये की ज्वैलरी नीलामी की बात कही गई।
इसमें देवेंद्र के दोस्त रिंकू ने 3 लाख रुपये लगाए। 26 नवंबर को ज्योति व उसके साथियों को कुल 5.30 लाख रुपये दिए गए। इसका वीडियो भी होने का दावा किया गया है।
शिकायतकर्ता की माने तो दी गई ज्वैलरी को जब बहादुरगढ़ के सुनार को दिखाया तो उसने नकली बताया। बात करने के बावजूद ज्योति ने न तो ज्वैलरी वापस ली और न पैसे लौटाए। उनके पास कॉल रिकार्डिंग भी है। देवेंद्र ने पुलिस को शिकायत दे आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें