फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बकाया मजदूरी मांगने पर युवक को पीटने का आरोप

Thu, 02 Jul 2026 07:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। गांव खंदराई में मजदूरी के बकाया रुपये मांगने पर युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पंकज ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि कुछ समय पहले दीपक के पास टेंट का सामान लोड करवाया था। उसकी 1,700 रुपये मजदूरी बकाया है। आरोप है कि जब उन्होंने बकाया मजदूरी मांगी तो उससे रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन

पंकज के अनुसार वह अपनी बकरी को तालाब के पास चारा खिलाकर घर लौट रहे थे तो रास्ते में दीपक, मनीष और उनके एक साथी ने उन्हें रोक लिया और डंडों से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

बाद में उन्हें नागरिक अस्पताल गोहाना ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें