सोनीपत। कुंडली में ड्यूटी के दौरान एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) पर हेलमेट से हमला कर घायल करने के आरोपी बाइक सवार विनीत को कुंडली थाना पुलिस ने काबू कर लिया।
एसपीओ सुनील कुमार ने बताया कि वह एएसआई राजबीर और एचसी बिजेंद्र के साथ प्याऊ मनियारी पुल के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक को रोका। बाइक सवार ने पुलिसकर्मी को गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और हेलमेट से हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे बचाया।