फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाटर कूलर के रुपये के लिए बुजुर्ग पर हमले का आरोप

Sun, 25 May 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना स्थित धर्मार्थ गोशाला में सेवा करने वाले बुजुर्ग ने गढ़ी सिसाना के ग्रामीण पर पिटाई करने व जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामला गोशाला में लगाए गए वाटर कूलर के पैसे मांगने को लेकर है।
विज्ञापन

गांव सिसाना-1 निवासी दलबीर का कहना है कि वह गोशाला में सेवा करते हैं। गढ़ी सिसाना के राजेश ने कुछ समय पहले गोशाला में वाटर कूलर लगवाया था। राजेश ने उनसे वाटर कूलर के रुपये मांगे। उन्होंने कहा कि वह गोशाला की कार्यकारिणी से रुपये की मांग करें। इस पर राजेश ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
वीरवार तड़के साढ़े चार बजे जब वह गोशाला आ रहे थे, तो रास्ते में राजेश ने उन्हें रोक लिया और रुपये मांगते हुए फिर से धमकाया। वह कुछ आगे बढ़े तो पीछे से तार से उनके गले में फंदा डाल लिया। वह गिरे तो तार से चेहरे पर खरोंच लग गई। इसके बाद आरोपी ने उन्हें लात-घूंसे मारे। इस दौरान अन्य लोगों के आने पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बुजुर्ग का कहना है कि आरोपी से उन्हें जान का खतरा है। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें