फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला कैब बुकिंग करके लाए बदमाशों ने चालक को पिस्तौल दिखाकर कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। ओला कैब को दिल्ली से बुकिंग कर लाने के बाद दो बदमाशों ने गोहाना क्षेत्र में चालक का पिस्तौल दिखाकर अपहरण करने के बाद उसकी कार लूट ली। बाद में वे उसे समालखा में उतारकर फरार हो गए। चालक की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली में करावल नगर स्थित फेज-5 शिव नगर निवासी अजय कौशिक ने अपनी स्विफ्ट डिजाइर कार को ओला कंपनी में लगा रखा है। वह स्वयं कार को चलाता है। अजय कौशिक ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि 16 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा था कि उसने कार को बुक किया है। उसे रात करीब दस बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बुलाया गया था। अजय कार लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। करीब पंद्रह मिनट बाद दो व्यक्ति अजय के पास आए और बोले उन्होंने ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुलाना के लिए कार को बुक किया है। दोनों व्यक्ति कार में बैठ गए और अजय अपने मोबाइल में लोकेशन भरने के बाद जुलाना के लिए चल पड़ा। वह सोनीपत से होते हुए गोहाना पहुंचा। गोहाना से वह कार लेकर जुलाना मार्ग पर चल पड़ा। रात करीब पौने दो बजे जब वह गांव रिंढाणा के निकट पहुंचे तो एक व्यक्ति ने चालक अजय की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और कार को रुकवा लिया। अजय को जबरन कार की पिछली सीट पर डाल दिया गया। एक व्यक्ति स्वयं कार चलाने लगा। दोनों व्यक्ति कार को पानीपत के समालखा ले गए और वहां अजय को उतारकर कार लेकर फरार हो गए। अजय ने रविवार देर शाम को बरोदा थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने अब लूट और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जल्द बदमाशों को काबू करेंगे
कैब चालक ने पिस्तौल दिखाकर अपहरण करने के बाद कार लूटने की शिकायत दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, थाना प्रभारी, बरोदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें