फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा ड्राइंग रूम की राजनीति छोड़कर गलतियां बताएं, हम उनमें सुधार करेंगे: दुष्यंत चौटाला

Mon, 18 Nov 2019 01:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
जाट जोशी में बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को ड्राइंग रूम की राजनीति छोड़कर विपक्ष की भूमिका अच्छे तरह से निभानी चाहिए। यदि हम कोई गलती करते हैं तो भूपेंद्र हुड्डा उसे सुधारने का काम कर सकते है। सरकार कोई गलत काम करती है तो उसे वह जोर-शोर से उठाएं।
विज्ञापन


जिससे उस गलती का हमें पता लगे और उसे तुरंत सुधारा जाए। इस तरह वे भी प्रदेश की बेहतरी के लिए काम कर सकते हैं, लेकिन वे इस समय ड्राइंग रूम में बैठकर केवल बयानबाजी करने की राजनीति कर रहे हैं, जो गलत है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को जाट जोशी में एक मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पहुंचे थे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश के लोगों ने मजबूती के साथ विपक्ष में बैठाया है तो उनको भी जनता की आवाज उसी मजबूती के साथ उठानी चाहिए। उनको लगता है कि जनता के लिए होने वाला कोई काम गलत हो रहा है तो उसे उठाना चाहिए। लेकिन वे ऐसा नहीं करते हैं और इस कारण ही जनता ने उनको सबक सिखाया है और जनता आगे भी इस तरह से सबक सिखाती रहेगी।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार दोनों पार्टियों के चुनावी घोषणा पत्र के सभी वायदों को तय समय पर पूरा करेगी। जिस पर काम किया जा रहा है और कोई भी वादा अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने एचटेट की सफल परीक्षा कराई है और इसमें अधिकारियों ने बेहतर कार्य किया।

इस परीक्षा के अच्छे तरीके से संपन्न होने का सबसे बड़ा कारण यह भी रहा है कि परीक्षा केंद्रों को दूर नहीं बनाया गया। इस कारण किसी की परीक्षा भी नहीं छूटी है और किसी को परेशानी भी नहीं हुई है। इस दौरान जजपा के जिलाध्यक्ष पदमसिंह दहिया, अजित आंतिल, राजकुमार रिढ़ाऊ, रमेश पहलवान बड़ौली, रामकिशन तुषीर, ओमप्रकाश रसोई, बिजेंद्र आंतिल, प्रवीन आंतिल, सुमित राणा, बबिता दहिया, रवि दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें