फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुठभेड़ में घायल आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 16 Jun 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गाव मुनीरपुर के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाशा संदीप छोछी को राई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


स्पेशल एंटी गैंगेस्टर यूनिट-सेक्टर 7 प्रभारी निरीक्षक अजय धनखड़ ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को वीरवार शाम को लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। इनमें दिल्ली के गांव दरियापुर का सन्नी और राजस्थान के शिवपुर का सतीश थे। पुलिस को पता लगा था कि उनका तीसरा साथी गांव छोछी निवासी संदीप रात को मीमारपुर-सफियाबाद रोड पर कोई वारदात करने आएगा। जिस पर रात करीब दस बजे पुलिस को बाइक सवार संदीप को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी थी। पुलिस टीम ने बचाव करते हुए आरोपी पर गोली चलाई थी, जो उसके पैर में लगी थी। आरोपी संदीप पर करीब 16 मुकदमे दर्ज हैं। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे अब राई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कुंडली के नाहरी में हुई लूट में आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें