फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मारपीट और धमकी देने के आरोपी मिली नियमित जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह की अदालत ने सदर थाना सोनीपत में दर्ज मारपीट और धमकी के मामले में आरोपी हिमांशु को नियमित जमानत दे दी। अदालत ने एक लाख रुपये के जमानती बांड और इतनी ही राशि के एक जमानती की शर्त पर जमानत मंजूर की।
विज्ञापन

मामले में हिमांशु के खिलाफ 18 जुलाई 2024 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता मनोज ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई और धमकी दी।
हिमांशु की ओर से अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि नौ जुलाई 2026 को तारीख को लेकर गलतफहमी के कारण वह पेश नहीं हो सका। उसकी अनुपस्थिति जानबूझकर नहीं थी। इसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए। वह सात अगस्त को भी पेश नहीं हुआ और बाद में सात सितंबर को स्वयं अदालत में समर्पण कर दिया। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में था।
विज्ञापन

सरकारी पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी दोबारा जमानत मिलने पर इसका दुरुपयोग कर सकता है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि आरोपी पहले जमानत पर था और बाद में उसने स्वयं अदालत में समर्पण किया। इन परिस्थितियों में उसे अपने आचरण में सुधार का एक अवसर दिया जाना उचित है। इसी आधार पर अदालत ने जमानत आवेदन मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें