फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat:पहले बाइक रुकवाई फिर कर दिया हमला, पेट में चाकू मारकर बदमाश हुए फरार, केस दर्ज

Tue, 10 Jun 2025 07:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों को रोककर उन पर हमला कर दिया और एक के पेट में चाकू से वार कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
बदमाशों ने शख्स पर चाकू से किया हमला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना में रोहतक रोड पर दो युवकों को रोककर हमला करने और एक के पेट में चाकू मारने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को नागरिक अस्पताल से बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर कलां, रेफर किया गया है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बाइक रोक कर किया हमला 

गांव रभड़ा निवासी किसान महेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी जगबीर के साथ बाइक पर गोहाना में मोबाइल खरीदने आया था। दुकान बंद होने के कारण वे रोहतक रोड से अपने गांव लौट रहे थे। गुढ़ा मोड़ के पास ड्रेन के निकट एक युवक ने अचानक सड़क के बीच में आकर उनकी बाइक रोक ली।

चाकू मारकर भागे आरोपी

महेश के अनुसार, उस युवक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी दो अन्य युवक वहां आ गए और तीनों ने मिलकर दोनों पर हमला किया। हमलावरों में से एक ने जेब से चाकू निकालकर महेश के पेट में वार किया। जब दोनों ने शोर मचाया, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल महेश को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: जमीनी विवाद मामला: चाकू से गोदकर की हत्या, फिर पिता-पुत्र भाग गए उत्तराखंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें