गोहाना। गोहाना पुलिस ने रुपये छीनने के आरोपी खातियो वाली गली निवासी तरुण उर्फ सीदी को छीने गए रूपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गोहाना के शामड़ी सिसान निवासी राम प्रसाद थाने में दी गई शिकायत में कहा था कि वह बरोदा रोड गोहाना में 2 गेट खरीदने आए थे। इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक पुराना अड्डा से 35 हजार रुपये निकले थे। वह वाल्मीकि चौक पर स्थित दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान वहां एक लड़का खड़ा था।
जब वह अपनी जेब से दस हजार रुपये निकाले तो उस लड़के ने मुक्का मार कर रुपये छीन लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। आरोपी तरुण उर्फ सीदी निवासी खातियों वाली गली मुख्य बाजार गोहाना को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी से छीने गए रुपयों से 7 हजार 200 रुपये भी बरामद कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।