खरखौदा। क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने गांव सिसाना के रहने वाले दीपक को 280 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्राइम यूनिट कुंडली की टीम एएसआई प्रदीप के नेतृत्व में खरखौदा क्षेत्र में गश्त पर थी।
इसी दौरान सूचना मिली कि सिसाना निवासी दीपक बाइक पर सवार होकर दिल्ली के बवाना की तरफ से सैदपुर होते हुए खरखौदा की तरफ आएगा। उसके पास हेरोइन हो सकती है। टीम ने सैदपुर गोशाला के पास नाकाबंदी कर दी। दोपहर को युवक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। उसको रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 280 हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन की कीमत करीब 8.60 लाख रुपये बताई जा रही है। संवाद