फोटो : सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में योगाभ्यास करती एनसीसी कैडेट्स। स्रोत: महाविद्यालय
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर हिंदू कन्या महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कॉलेज परिसर में प्रतिदिन सुबह कैडेट्स योगाभ्यास कर रही हैं और योग के प्रति जागरूकता फैलाने में भी योगदान दे रहे हैं।
एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन नीतू नसीयर दूहन ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग है इसका उद्देश्य स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। कैडेट्स कॉलेज के साथ-साथ अपने घरों में भी परिवार के सदस्यों के साथ योग का अभ्यास कर रहे हैं।
12 हरियाणा बटालियन एनसीसी, सोनीपत के कमांडिंग ऑफिसर की ओर से हिंदू गर्ल्स कॉलेज को योग दिवस का नोडल सेंटर बनाया गया है। यहां हिंदू गर्ल्स कॉलेज, जीवीएम कॉलेज, टीका राम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत, राजकीय कन्या महाविद्यालय गोहाना और हिंदू विद्या पीठ की करीब 150 एनसीसी कैडेट्स 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।
आयोजन की तैयारियों में प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल, डॉ. मोनिका, अरुण बंसल, बनीता, शंकरलाल, कैलाश, राजपाल, शंभू, रेखा, सीमा और बबीता सहयोग कर रहे हैं।