फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आभूषण चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 08:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-27 की क्राइम यूनिट ने घर से आभूषण चोरी करने के मामले में आरोपी सुंदल मोहल्ला, जटवाड़ा निवासी सूरज उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 अप्रैल को आर्य नगर निवासी हिमांशु थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह परिवार के साथ चाचा के लड़के की शादी में लखनऊ गए थे। 29 अप्रैल को पड़ोसी का फोन आया कि आपके घर के ताले टूटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही उन्होंने अपने दोस्त को फोन कर घर पहुंचने को कहा। इसके बाद उनके दोस्त ने डायल 112 पर सूचना दी। जब वे अपने घर पहुंचे तो देखा कि एक सोने का हार, तीन सोने की अंगूठियां, तीन चांदी की पायल, एक सेट सोने की बाली, एक चांदी का गिलास, एक सोने की चेन, चांदी के सिक्के व 1,20,000 रुपये नकद चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें