फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईओसीएल की लाइन से तेल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइप लाइन से तेल चोरी करने के मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी आशीष उर्फ छोटू है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

आईओसीएल के सहायक प्रबंधक अभिषेक कसोधन ने 20 दिसंबर 2020 को शिकायत दी थी कि मथुरा से वाया दिल्ली होते हुए जालंधर रिफाइनरी में आईओसीएल की पाइप लाइन जाती है जो खरखौदा क्षेत्र से होकर भी गुजरती है। गांव हलालपुर के पास इस लाइन में वाल्व लगाकर तेल चोरी कर किया जा रहा था, जब पाइप लाइन में प्रेशर कम होने का सिग्नल मिला तो पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट भेजा गया। टीम ने हलालपुर के खेतों में पाइप लाइन में वाल्व लगाकर की जा रही तेल की चोरी को खोज निकाला। उस दौरान मौके पर तेल चोरी करने वाले नहीं मिले। पाइप लाइन पर वाल्व लगाकर उस पर मिट्टी के कट्टे भरकर डाले गए थे। इस मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और 14 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें