फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खाद-बीज की दुकान से रुपये चुराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सैदपुर गांव स्थित खाद-बीज की दुकान से करीब 50 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के धनोखर गांव निवासी खुशी राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सैदपुर निवासी अमित ने छह जुलाई को शिकायत दी थी कि उसने गांव में कौशिक खाद-बीज भंडार के नाम से दुकान कर रखी है। खुशी राम पिछले चार-पांच माह से उसकी दुकान पर काम कर रहा था। अमित के अनुसार, एक जुलाई की शाम करीब छह बजे खुशी राम दुकान में रखे बैग से करीब 50 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी संजीत ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान उससे चोरी की रकम की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें