गोहाना के बुटाना में घर व खेत से चोरी करने वाला आरोपी मोहित। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
गोहाना। थाना बरोदा पुलिस ने घर व खेत से सामान चोरी करने के आरोपी गांव बुटाना निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया गैस सिलिंडर और इन्वर्टर की बैटरी बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बुटाना फिलहाल आदर्श नगर, गोहाना निवासी अतुल ने बताया कि 28-29 मार्च की रात उनके खेत में बने कोठरे से इन्वर्टर की बड़ी बैटरी चोरी हो गई। बाद में पता चला कि उसी रात पड़ोसी विकास के घर से भी दो खाली गैस सिलिंडर चोरी हुए हैं। उन्हें शक था कि यह चोरी गांव के मोहित ने की है। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। संवाद