सोनीपत। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने परचून की दुकान की आड़ में शराब को अवैध रूप से बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शिव कॉलोनी निवासी सुरेंद्र है। सूचना के आधार पर शिव कॉलोनी में डाले गए छापे के दौरान पुलिस ने दुकान से बोतल, अध्धे और पव्वे के रूप में देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की।
इनमें देशी संतरा, रॉयल ग्रीन, रॉयल चैलेंज और रॉयल स्टैग ब्रांड की शराब शामिल है। जांच के दौरान आरोपी शराब रखने और बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद