फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। नाबालिग लड़की को बहलाफुसला कर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोरी को थाना बड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष उर्फ मुनेश जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
विज्ञापन

15 अगस्त को व्यक्ति ने थाना बड़ी में शिकायत दी कि उनकी व उसके गांव के व्यक्ति की नाबालिग बेटियां 13 अगस्त को पढ़ने के लिए गई हुई थीं मगर लौटकर नहीं आईं। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। सहायक उप निरीक्षक शकुंतला ने अपनी टीम के साथ जांच करते हुए दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया था।
दोनों का मेडिकल करवाने पर एक नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इस पर पुलिस ने आरोपी मनीष उर्फ मुनेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें