फोटो 47: सोनीपत के गोहाना रोड स्थित कार्यालय पर समर्थकों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित कार्यालय पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जसवीर दोदवा ने समर्थकाें के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए मार्ग पर चलकर हम सब राष्ट्रहित, विकास और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण लेते हैं। उनका व्यक्तित्व, वाणी और कार्यशैली हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। उनकी स्मृतियां कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित रहने की शक्ति देती रहेंगी। इस दौरान संजू सूरा, बलजीत खोखर, विनोद नैन, हरदीप, विजय, राजपाल, शीशपाल, अशोक डागर, धर्मवीर, पंकज सैनी, विनोद, रवि भी मौजूद रहे। संवाद