सोनीपत। गांव ताजपुर में कैंटर चालक मुकेश (36) की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव का ही पवन है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 10 नवंबर को गांव ताजपुर निवासी टिंकू ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि नौ नवंबर की शाम करीब सात बजे उनके बड़े भाई मुकेश घर पर थे। इसी दौरान गांव निवासी पवन और मिक्कू उर्फ महाबीर उन्हें घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। अगले दिन मुकेश का शव गांव के खेतों में पड़ा होने की सूचना मिली थी। उनके भाई के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। शव के पास बांस का डंडा पड़ा मिला था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसी से हमला कर उसके भाई की हत्या की गई है। टिंकू ने पुलिस को बताया था कि करीब एक महीने पहले मुकेश का दोनों आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था। उसकी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। मामले में अब एएसआई युद्धवीर ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।