सोनीपत। बहालगढ़ थाना पुलिस ने महिला का पीछा करने, रास्ता रोककर परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अजय निवासी सोनीपत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
22 अगस्त को महिला ने थाना बहालगढ़ में शिकायत दी थी कि आरोपी अजय उनके घर के बाहर खड़ा होकर उसकी तरफ गंदे इशारे किया। बाद में वह उनका पीछा करने शुरू कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।