फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रास्ता रोककर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रास्ता रोककर हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऋषि कॉलोनी निवासी वीरेंद्र है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

हनुमान नगर निवासी अनिल ने 16 जनवरी को बताया था कि वह ऋषि कॉलोनी स्थित अपने घर से गाड़ी निकालकर कोर्ट जा रहे थे। गली में खड़ी घोड़ा गाड़ी और हाथ से खींचे जाने वाले रिक्शा के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया था जिसे हटाकर वह कोर्ट चले गए थे। शाम को लौटते समय गली में पहले से खड़े कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में गाड़ी के शीशे तोड़े गए और उनको सिर, हाथ व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें