फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख की ठगी के मामले में एक अन्य कोचिंग सेंटर संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
ठगी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। गांव गोरड़ के व्यक्ति और उसके परिचितों को रेलवे व पुलिस में सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगी करने के मामले में पुलिस ने कोचिंग सेंटर चलाने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पलवल के कुशलीपुर का रहने वाला मोहित है। आरोपी मामले में पहले गिरफ्तार फरीदाबाद के गांव जूनेहड़ा के रहने वाले मनोज के साथ मिलकर रोहतक में कोचिंग सेंटर चलाता है। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं मामले में पहले गिरफ्तार किए गए रोहतक के गांव टिटौली खुर्द के ओमप्रकाश और उसके बेटे सुमित का रिमांड फिर से बढ़वाया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव गांव गोरड़ निवासी करण सिंह ने 26 अप्रैल को शहर थाने में शिकायत दी कि मूलरूप से रोहतक के गांव टिटौली खुर्द फिलहाल गांव भादौठी खास निवासी ओमप्रकाश और उसके बेटे सुमित ने उससे व तीन अन्य से 30 लाख रुपये लिए थे, जिस पर उसने अपने बेटे को हरियाणा पुलिस में एसआई लगवाने के लिए 10 लाख रुपये, वजीरपुर के रणधीर ने अपने दामाद की ग्रुप डी में नौैकरी लगवाने के लिए साढ़े पांच लाख रुपये, आजाद ने अपने बेटे की रेलवे में नौैकरी लगवाने के लिए 5 लाख रुपये और सतीश ने अपने साले व बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए साढ़े नौ लाख रुपये दिए थे। आरोपियों ने आश्वासन दिया था कि वह 1 जनवरी तक नौकरी लगवा देगा। उसके बाद किसी को नौकरी नहीं मिली थी। बाद में आरोपियों ने पैसे देने के बजाय धमकी देनी शुरू कर दिया। मामले में एएसआई उदय सिंह की टीम ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पता लगा कि उनके साथ मामले में मनोज भी मिला है। वह रोहतक में कोचिंग सेंटर चलाता है। उसने भी पिता-पुत्र से पैसे ले रखे थे। पुलिस ने उसे भी काबू कर लिया था। उसे भी चार दिन के रिमांड पर लिया था। अब मामले में पुलिस ने मनोज के साथी कोचिंग सेंटर संचालक मोहित को काबू किया है। मोहित को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
अन्य मामलों से उठ सकता है पर्दा
पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी मनोज और मोहित से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से गोहाना के चार लोगों के अलावा अन्य से भी ठगी करने के बारे में पता लगाया जाएगा। पुलिस को इस मामले में अन्य से भी ठगी किए जाने की जानकारी मिली है, जिसके बारे में पुलिस बारीकी से पता लगा रही है।
विज्ञापन

पिता-पुत्र का रिमांड बढ़वाया गया
पुलिस ने मामले में गिरफ्तार रोहतक के गांव टिटौली खुर्द के ओमप्रकाश व उसके बेटे सुमित का रिमांड और बढ़वाया है। पुलिस ने आरोपियों को पहले चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने अब आरोपियों को रिमांड तीन दिन के लिए बढ़वाया है।
नकदी बरामद करने के प्रयास
नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने के मामले में एक अन्य आरोपी को काबू किया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने पहले गिरफ्तार पिता-पुत्र से पैसे ले रखे थे। पुलिस मामले में अन्य की संलिप्तता का पता लगाने के साथ ही नकदी बरामद करेगी।
विज्ञापन

निर्मल सिंह, थाना प्रभारी सिटी गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें