फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों का डीएनए कराने को लिए सैंपल

Wed, 24 May 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की रहने वाली युवती से गैंगरेप के बाद नृशंस हत्या करने के आरोपियों का पुलिस डीएनए कराएगी। इसके लिए दोनों आरोपियों को बुधवार को सामान्य अस्पताल में लाया गया था। जहां से उनके सैंपल लिए गए है। जल्द ही सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। बता दें कि रोहतक स्थित पाश्रर्वनाथ सिटी में युवती का शव मिला था। उसके सिर व चेहरे पर ईंटों से हमला कर नृशंस हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में कीर्तिनगर के सुमित व उसके साथी कबीरपुर निवासी विकास यादव को गिरफ्तार किया था। सिटी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के डीएनए कराने के लिए सैंपल लिए गए हैं। इन्हें लैब में भेजा जाएगा, ताकि इन्हें कड़ी सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें