फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और 16 लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और 16 लाख रुपये व गहने हड़पने का मामला सामने आया है। महिला ने पानीपत के गांव जौरासी निवासी सुधीर पर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पानीपत में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसे अब जांच के लिए गन्नौर थाना भेजा गया है। गन्नौर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि सुधीर ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। इस दौरान उसने महिला से 16 लाख रुपये और गहने भी ले लिए। बाद में सुधीर ने उससे शादी करने के बजाय दूसरी युवती से विवाह कर लिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें