फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भाई के सामने कार सवार ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। जीटी रोड पर कुंडली गांव के पास फैक्टरी से लौट रहे युवक को उसके भाई के सामने अज्ञात कार चालक ने कुचल दिया। घायल को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के गांव पूरनपुर का शानू (22) फिलहाल अपने भाई बबलू के साथ कुंडली में किराए पर रहता है। वह एचएसआईआईडीसी कुंडली स्थित फैक्टरी में लेबर का काम करता था। वह रात की ड्यूटी देकर सुबह फैक्टरी से पैदल अपने कमरे पर लौट रहा था। जब वह कुंडली गांव के सामने हाईवे पार करने लगा तो उसे अज्ञात कार चालक ने कुचल दिया। उस दौरान उसका भाई भी फैक्टरी जाने के लिए दिल्ली-पानीपत लेन पर खड़ा था। उसके भाई को कार चालक ने पानीपत-दिल्ली लेन पर कुचला और फरार हो गया। वह अपने साथी पंकज की मदद से अपने भाई को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें