फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी कार, महिला की मौत

Mon, 28 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव राई के पास जीटी रोड पर सड़क किनार खड़े ट्रक में टकराने से कार सवार महिला की मौत हो गई है। हादसे में उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं हादसे में एक अन्य घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीनों ही मुरथल स्थित ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

नई दिल्ली के पश्चिमी विहार स्थित एकता अपार्टमेंट निवासी गौरव तोमर पत्नी पूजा और दोस्त सन्नी के साथ मुरथल ढाबे पर पहुंचे थे। यहां से रविवार सुबह वे तीनों वापस लौट रहे थे कि इसी दौरान राई के सामने राजीव गांधी एजूकेशन सिटी के गेट के नजदीक ही उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गौरव का हाथ टूट गया। सन्नी को भी चोटें लग गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ी में से तीनों को बाहर निकाला। इसके बाद पूजा के शव और घायल गौरव और सन्नी को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पूजा का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। दूसरी ओर सन्नी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गौरव का फिलहाल इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें