फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 150 घरों का किया सर्वे

Mon, 28 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित जनता कॉलोनी में डायरिया के चलते रविवार को दोबारा से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया। इस दौरान टीम ने कॉलोनी के करीब 150 घरों का सर्वे कर लोगों को ब्लीचिंग पाउडर और ओआरएस के पैकेट भी बांटे। साथ ही लोगों के घरों की सफाई व्यवस्था को चेक किया गया।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी में सीवर के ओवरफ्लो होने और गंदा पेयजल आने से पिछले लगातार दो दिन से डायरिया के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डायरिया की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार तीन दिन से क्षेत्र का दौरा कर मरीजों के परिजनों और आस-पड़ोस में जाकर साफ-सफाई के लिए जागरूक कर रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कॉलोनी का दोबारा सर्वे किया गया। इस दौरान कॉलोनी के अंदर करीब 150 घरों में जाकर लोगों को डायरिया के प्रति रोकथाम उपाय बताए गए। साथ ही डायरिया के मरीजों को भी चेक किया गया। टीम वहां भी गई जहां से डायरिया के मरीज बढ़ने शुरू हुए थे। उस मकान के अंदर करीब 58 कमरों में सभी किराएदार रह रहे हैं।

रविवार को नहीं आया कोई केस
हेल्थ सुपरवाइजर संसार सिंह ने बताया कि रविवार को घर-घर जाकर लोगों का चेकअप किया गया। रविवार को डायरिया का कोई केस सामने नहीं आया। डायरिया के मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


कॉलोनी से लिए दो सैंपल, आज आएगी रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जहां पानी के चार सैंपल लिए थे, वहीं रविवार को टीम ने पानी के दो सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए सिविल अस्पताल की लैब भेज दिया गया है। सभी सैंपलों के रिपोर्ट सोमवार को आएगी। यदि पानी के सैंपल फेल मिले तो कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

आगामी गर्मी और बारिश के मौसम में खतरनाक बन सकती हैं बिल्डिंग
हेल्थ सुपरवाइजर संसार सिंह ने बताया कि जिस बिल्डिंग से डायरिया फैलना शुरू हुआ है, वह इमारत भीषण गर्मी और बारिश के मौसम में लोगों के लिए खतरा बन सकती है। इन बिल्डिंगों को लेकर नगर निगम को सूचित करने के लिए सीएमओ और डीसी को वीडियो भेजा जा चुका है। जमीन के नीचे बनाए गए पानी के टैंक भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।

पब्लिक हेल्थ को भी दिए निर्देश
जनता कॉलोनी में उप सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र सिंह ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को सीवर लाइन की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही सीवर लाइन की सफाई जल्द से जल्द साफ कराई जा सके।

डायरिया में बढ़ते मरीजों को लेकर सीएमओ और डीसी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। अब सीएमओ और डीसी रिपोर्ट के साथ ही कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

-महेंद्र सिंह, उप सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें