सोनीपत। सिंघु बॉर्डर पर धरनास्थल के पास बुधवार सुबह ट्राली से उतरते समय किसान का पैर फिसल गया और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। किसानों ने घायल किसान की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उपचार के उपरांत उसके पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पंजाब के बरनाला के रहने वाला जरनैल सिंह अपने साथियों के साथ किसान आंदोलन में सिंघु बॉर्डर पर आया था। बुधवार सुबह ट्राली से उतरते से उसका पैर फिसल गया और वह सड़क जा गिरा। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी साथी किसानों ने घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।