फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत

Thu, 13 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर
विज्ञापन
स‌िपाही की मैैात - फोटो : sonipat
विज्ञापन
बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे हरियाणा पुलिस के सिपाही को बुधवार सुबह सनपेड़ा मोड़ पर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में बड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय हरेंद्र मौके पर ही मौत हो गई। हरेंद्र पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती हुआ था। छह अक्तूबर को हरेंद्र का तबादला पंचकूला से पानीपत हो गया। उसे पानीपत में ज्वाइनिंग करनी थी। इससे पहले वह अपने घर गांव बड़ी आया। मंगलवार रात को वह गांव सनपेड़ा मोड़ से बाइक पर अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हरेंद्र की मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गन्नौर थाना के अंतर्गत जीटी रोड चौकी प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में सिपाही की मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का पता लगा कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई  
हरेंद्र की मौत के बाद बुधवार को गांव बड़ी में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार के दौरान गार्द ने उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें