फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाएं : डीसीपी विक्रांत भूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 25
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। लघु सचिवालय में शनिवार को डीसीपी विक्रांत भूषण ने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में उन्होंने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने वांछित अपराधियों, उद्घोषित अपराधियों और बेल जंपरों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता से शीघ्र निपटारा करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चोरी, लूट, स्नैचिंग और नशा तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। इसके लिए अपराध संभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखें। आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति सहयोगात्मक और संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अपराध और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें