फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रोफेसर खान के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई खींचतान

Tue, 27 May 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :18: सोनीपत के राई स्थित अशोका विवि के बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी के सदस्य। स्रोत छात्र सं - फोटो : mathura
विज्ञापन
सोनीपत। सेना को लेकर टिप्पणी की गई टिप्पणी के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की छात्र इकाई ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोमवार शाम को विवि के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग थी कि प्रोफेसर अली खान को तत्काल प्रभाव से यूनिवर्सिटी से बाहर किया जाए। उनका आरोप है कि अली खान ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में शामिल महिला सैन्य अधिकारियों को लेकर टिप्पणी की थी, जो देश और सेना का अपमान है।

प्रदर्शन के दौरान जैसे ही छात्र विवि के मुख्य गेट की ओर बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान तनातनी हो गई। तनाव के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया। बाद में छात्र सड़क पर बैठ गए और विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। छात्रों ने विवि प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए दो दिन में कार्रवाई करने की मांग की। मामले में विवि प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन


विवि पर पक्षपात का आरोप
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि प्रोफेसर को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद यूनिवर्सिटी की ओर से उनके पक्ष में एक मेल जारी की गई, जिससे छात्रों में रोष है। छात्रों का कहना है कि यह सीधे तौर पर देश विरोधी मानसिकता का समर्थन है। विवि को तुरंत इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

प्रदर्शनकारी बोले-विवि को स्पष्ट करना चाहिए रुख

प्रदर्शनकारी छात्र राहुल वर्मा ने कहा कि जो भी व्यक्ति देश और सेना के खिलाफ बोलेगा हम उसका विरोध करेंगे, चाहे वह कोई भी हो। यूनिवर्सिटी को स्पष्ट करना होगा कि वह देश के साथ है या प्रोफेसर के साथ। छात्रा तनु ने आरोप लगाया कि महिला सैन्य अधिकारियों पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। ऐसे व्यक्ति को किसी भी शैक्षणिक संस्थान में स्थान नहीं मिलना चाहिए। वहीं एबीवीपी पदाधिकारी प्रताप सिंह ने कहा कि अगर दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।

फोटो :18: सोनीपत के राई स्थित अशोका विवि के बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी के सदस्य। स्रोत छात्र सं- फोटो : mathura

फोटो :18: सोनीपत के राई स्थित अशोका विवि के बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी के सदस्य। स्रोत छात्र सं- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें