फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एचसीएस परीक्षा में प्रदेश में प्रथम रहे अभिषेक सरोहा का गांव पहुंचने पर अभिनंदन

Wed, 14 Oct 2026 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव बली कुतुबपुर पहुंचे एचसीएस परीक्षा में प्रदेश में प्रथम रहे अभिषेक सरोहा का स्वा
विज्ञापन
गन्नौर। हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा में प्रदेश में प्रथम रहे अभिषेक सरोहा का मंगलवार को उनके पैतृक गांव बली कुतुबपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित कर इस उपलब्धि पर बधाई दी। अभिषेक की सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
गांव के सरपंच देवेंद्र सरोहा ने कहा कि अभिषेक ने अपनी उपलब्धि से गांव का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से गांव के अन्य बच्चों और युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा पर ध्यान देने और मेहनत के दम पर अपना भविष्य संवारने का आह्वान किया। अभिषेक के पिता जगबीर सिंह ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की मजबूत नींव है। बच्चे मेहनत और लगन से पढ़ाई करें तो अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
गांव के स्कूल में हेड मास्टर रहे अभिषेक के दादा :
सरपंच देवेंद्र सरोहा ने बताया कि अभिषेक के दादा रामकिशन गांव के स्कूल में हेडमास्टर रहे हैं। वह करीब 10 वर्ष पहले गोहाना में रहने लगे थे। अभिषेक की उपलब्धि पर ग्रामीणों ने खुशी जता उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व सरपंच ईश्वर नेहरा, प्रेम सिंह, सरढाणा के सरपंच चांद सिंह मलिक, पुरखास धीरान के पूर्व सरपंच यशपाल, शुभम नेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें