फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गैस किल्लत पर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 14 Mar 2026 05:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत शहर में प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता के सा​थ मिलकर भाजपा सरकार के ​खिलाफ नार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर में सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। इनका नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार यह दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत के कारण आम जनता परेशान है और कई ढाबे व होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन कीमतों पर लगाम नहीं लगाई तो आप सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही है। प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देने के बजाय गोलमोल बातें कर रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे पर भी तंज कसा और कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति अब भारत की पारंपरिक नीति से अलग होती जा रही है। उन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील और कृषि से जुड़ी वस्तुओं के शुल्क मुक्त आयात को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे देश के किसानों को नुकसान हो सकता है। इस दौरान जिला अध्यक्ष रणबीर छिक्कारा, जिला सचिव विकास दहिया, जिला उपाध्यक्ष नरेश कौशिक, ओबीसी जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ रोहिल्ला, एससी विंग के जिलाध्यक्ष करमबीर थाना, युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंकुश त्यागी, सोनीपत विधानसभा अध्यक्ष योगेशपाल, खरखौदा विधानसभा के अध्यक्ष सुनील दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें