फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेंशनधारकों के हक में उतरी आप, धरना देकर की भूख हड़ताल

Tue, 31 Dec 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। आम आदमी पार्टी ने जिला में पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच के लिए लगाए जा रहे शिविरों के विरोध में एक दिन की भूख हड़ताल की। आप कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर धरना देकर अपनी एक दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। धरने में आप कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि दस्तावेजों की जांच के नाम पर किए जा रहे पेंशनधारक बुजुर्गों, विधवा महिलाओं व दिव्यांग लोगों के उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

आप नेता नकीन मेहरा ने कहा कि सरकार की ओर से बुजुर्गों, विधवा महिलाओं व विकलांगों के पेंशन संबंधी दस्तावेजों की जांच के लिए आए दिन हर वार्ड में शिविर लगाकर जांच की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच के नाम पर अवस्थाओं के चलते सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सीधे तौर पर बुजुर्गों, विधवा महिलाओं व दिव्यांग लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे जिला के हजारों पेंशन लाभार्थियों की पेंशन कट सकती है। एक दिन में सैकड़ों पेंशनधारकों को बुलाकर सारा दिन परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, विधवा महिलाओं व दिव्यांग लोगों को पेंशन संबंधी दस्तावेजों की जांच के बारे में सही तरीके से सूचना भी नहीं दी गई है। उन्होंने मांग की है कि पेंशन धारकों के उत्पीड़न को बंद किया जाए। बैंकों में पेंशन देते समय पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच की जाए। हड़ताल को आप नेता विमल किशोर ने भी समर्थन दिया।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें