फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना पहुंचे आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, कहा-चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे निकाय चुनाव

Wed, 12 Feb 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 42: सोनीपत के गोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते डॉ. सुशील गुप्ता व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता सोमवार को गोहाना पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कहा कि पार्टी हरियाणा में मजबूती के साथ चुनाव चिह्न पर निकाय चुनाव लड़ेगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए अनिल विज को भेजे गए नोटिस पर उन्होंने कहा कि भाजपा में बुजुर्गों की इज्जत नहीं की जाती। दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि चुनाव में सरकारी तंत्र, पुलिस व धनबल का दुरुपयोग किया गया है। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के शहरों की हालत बदतर हो चुकी है। चारों तरफ गंदगी, कूड़े के ढेर, जलभराव ने नगरों का हाल बेहाल कर दिया है। आम आदमी पार्टी जनता के इन सभी मुद्दों को पूरजोर तरीके से उठाएगी और पारदर्शी निकाय व्यवस्था बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को तानाशाही में बदल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा अपने बुजुर्ग नेताओं को दरकिनार किया है, लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी इनका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा अपने ही मंत्रियों का सम्मान नहीं कर सकती तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार करती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा में भाजपा सरकार के सौ दिन पूरे होने पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 500 रुपये में गैस सिलिंडर नहीं मिला, छात्राओं को स्कूटी देने की योजना व पांच लाख रोजगार देने का वादा भी झूठा ही निकला है। दूसरी तरफ से दिल्ली सरकार के अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, बच्चों की अच्छी शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं। जबकि हरियाणा में भाजपा सरकार जनता को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें