फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आप नेता देवेंद्र गौतम को पुलिस ने किया डिटेन, सीएम जाने के बाद छोड़ा

Thu, 27 Feb 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 42: सोनीपत में मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन से पहले आप पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष दे
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन से पहले पुलिस ने आप आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष व पूर्व विस प्रत्याशी देवेंद्र गौतम को कार्यक्रम स्थल से 400 मीटर पहले डिटेन कर लिया। सुरक्षा कर्मी देवेंद्र गौतम को सीआईए-1 थाना में ले गए। देवेंद्र गौतम को बुधवार दोपहर 1 बजे डिटेन किया था। मुख्यमंत्री के जाने के बाद उन्हें शाम 8 बजे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले गौतम ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से नगर निगम से जुड़े 10 सवाल पूछे थे और जवाब देने की मांग की थी। गौतम ने घोषणा की थी कि सीएम के आगमन पर वह उनसे यह सवाल पूछेंगे। उन्होंने इस कार्रवाई को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अघोषित आपातकाल लागू है और अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत दिए गए मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके सवाल जनता से जुड़े हैं और वह इस लड़ाई को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें